उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

भूपेन्द्र कंथरिया को गहोई सेवा मण्डल का निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत गया

उरई (जालौन) गहोई सेवा मण्डल के चुनाव में भूपेन्द्र कन्थरिया अध्यक्ष, सुरेश मिसुरहा मंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहमंत्री निर्विरोध निवार्चित हुए।
गहोई सेवा मण्डल चुनाव समिति में पदाधिकारियों एवं कार्यकरणी सदस्यों के लिए नामांकन तिथि 23 सितम्बर को रखी गई थी जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी राकेश कुमार कुरेले, भूपेन्द्र कन्थरिया टोनी, संजय रावत एवं उपाध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी संजय कुरेेले, अमित गुप्ता लालू, संजय सुहाने, संदीप तरसोलिया, मनोज गेड़ा ने मंत्री पद के लिए पुरूषोतम दास गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील पिपराया, एव अवधेश गुप्ता सहमंत्री पद पर विवेक गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्यों पर 44 लोगों अपने प्रत्याशिता की दावेदारी की थी। 25 सितम्बर को मंत्री पद पर नामांकन वापिसी के कारण चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई थी और पुनः केवल मंत्री पद हेतु नामांकन हेतु संशोधित चुनाव कार्यक्रम रखा गया। जिसमे मंत्री पद के लिए 30 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर 2021 को प्रातः 8 से 10 तक नामांकन तिथि रखी गई थी। जिसमे मंत्री पद पर 3 प्रत्याशी सुरेश चन्द्र मिसुरहा, संजय रावत व विजय सेठ सिल्लू ने दावादारी के लिए नामांकन किया एवं 1 अक्टूबर को सभी पदों की वापिसी का समय रखा गया था। वापिसी वाले दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश कुरेले संजय रावत, ने उपाध्यक्ष पर पर संजय कुरेले, संदीप तरसोलिया, संजय सुहाने , मनोज गेडा ने एवं कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार गुप्ता एवं 8 कार्यकारिणी सदस्यों ने नाम वापिस ले लिए। वापिस लेने के कारण चुनाव समिति मे अजय इटोरिया, जीवनराम गुप्ता, परमात्मा शरण गुप्ता, दिलीप सेठ, अरूण कन्थरिया चुनाव अधिकारियों ने प्रत्याशी नाम वापिसी के कारण अध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र कन्थरिया, उपाध्यक्ष पद पर अमित गुप्ता लालू, मंत्री पद पर सुरेश चन्द्र मिसुरहा, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील पिपराया, सहमंत्री पर विवेक गुप्ता, निर्विरोध निवार्चित घोषित किये गये। कार्यकारिणी सदस्यों मे 36 नाम शेष रहे। ज्ञात हो कार्यकारिणी के लिए 26 सदस्य चुने जाने है। इनका चुनाव 12 अक्टूबर दिन मंगलवार को प्रातः 8 बजे से गहोई धर्मशाला मे होगा। समाज के सभी बन्धुओं से अनुरोध है। कि सदस्यों के चुनाव हेतु अधिक से अधिक लोग मतदान मे भाग लें एवं अपने मत का प्रयोग कर 26 सदस्यों को चयन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button