उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

भारतीय जनता पार्टी द्वारा उरई में सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन

उरई। आज दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उरई नगर में स्थित जयसवाल क्लासिक गेस्ट हाउस में उरई विधानसभा क्षेत्र के सभी उरई नगर प्रथम एवं उरई नगर द्वितीय के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सभी मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारीगणों के सम्मान हेतु सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस समारोह के दौरान कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के यशस्वी क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय मानवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे इस दौरान विधायक गौरी शंकर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, जिला प्रभारी संजीव श्रंगऋषि, पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार उपाध्याय, दिलीप सेठ, हरेंद्र विक्रम सिंह, राम अनुग्रह सिंह राजावत, अग्निवेश चतुर्वेदी आदि कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भाजपा के विभिन्न वक्ताओं ने अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनका उत्साहवर्धन बढ़ाया एवं पार्टी को मजबूत करने हेतु बूथ स्तर पर बेहतर कार्य करने को कहा। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय मानवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का पदाधिकारी कुछ दी गयी अहम जिम्मेदारियों की वजह से महत्वपूर्ण होता है और एक निश्चित समय के लिए उस पद पर मौजूद रहता है। लेकिन पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा रखने में बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हमें बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि इन्ही कर्मठ पदाधिकारियों की वजह से पार्टी को जीत हासिल होती है। इसलिए हमारा ध्यान विशेष तौर पर बूथ स्तर पर होना चाहिए और उनका समय-समय पर मनोबल बढ़ाना चाहिए। इसी प्रकार सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि पार्टी का हर एक सदस्य पार्टी के लिए अति महत्वपूर्ण है और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां छोटे से लेकर बड़े स्तर तक यहां तक की पार्टी के हर एक सदस्य का सम्मान होता है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक सदस्य हर उस नीव में लगी ईट की तरह है जिस पर एक विशाल भवन तैयार होता है साथ ही सदर विधायक ने कहा कि पार्टी की गतिविधियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य बूथ के कार्यकर्ता करते हैं इसलिए वह सम्मान के असली हकदार हैं इन्हीं कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी मजबूत होती है सही मायने में बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं को गिनाते हुए सरकार की जमकर तारीफ की। इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना सरकार की योजनाओं का जन-जन तक पहुंचना नामुमकिन है। सरकार और आम नागरिकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में यही बूथ कार्यकर्ता होते हैं। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने उरई विधान सभा के डेढ़ सौ पदाधिकारियों को पं० दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी का चित्र एवं बैग भेंट किये। और इसी प्रकार अपनी महत्ता व जिम्मेदारी को समझते हुए आम जन तक अपनी पकड़ को मजबूत बनाना होगा और 2022 में एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी को मजबूती के साथ सरकार के रूप में लाना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button