उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

ग्राम निवहना में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 16 फरवरी को

कालपी/जालौनतहसीलदार कालपी सुशील कुमार ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि महेवा विकासखंड के ग्राम निवहना में आगामी 16 फरवरी को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन पूर्वाहन 4 बजे आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गांव के प्राइमरी स्कूल के परिसर में आयोजित होने वाले शिविर में बच्चों के मध्य विभिन्न अपराधों के दुष्परिणामों हेतु जागरूकता तथा बच्चों को इंटरनेट एवं दूरदर्शन के दुष्परिणाम की जानकारी के अलावा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बारे में ग्रामीणों को जानकारियां दी जाएंगी। तहसीलदार ने बताया कि शिविर में न्याय विभाग, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button