समाजवादी पार्टी की सरकार में ही विकास संभव : सिद्धार्थ यादव

जालौन। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी बुरी तरह परेशान नजर है। न तो कोई योजना का लाभ किसी पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।केवल योजनाएं कागजों पर संचालित की जा रही हैं। योजनाओं का लाभ तो केवल सपा सरकार में ही लोगो को मिला है। यह बात समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जालौन नगर के मोहल्ला खंडेराव में नुक्कड़ सभा के दौरान कही।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समस्त उत्तर प्रदेश में चलाये जा रहे हर बूथ पर यूथ के अभियान के तहत नये मतदाताओं को जोड़ने का कार्य समाजवादी पार्टी द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में जालौन नगर में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव के आवास पर एक सैकड़ा से अधिक नये मतदाताओं के फार्म भरे गये।
गुरुवार को जालौन नगर के लगभग आधा दर्जन वार्डो में पूर्व जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी। तब पूरे प्रदेश में पात्रता के आधार पर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिला है। चाहे समाजवादी पेंशन हो चाहे बालिकाओं की लैपटॉप योजना हो सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिला है।
उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम है और प्रदेश की पुलिस केवल चालान काटने में व्यस्त हैं। नुक्कड़ सभा के दौरान उन्होंने सभी ग्राम वासियों से आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मोहित महाजन, बबलू बाबा, नौशाद अंसारी, दीपेंद्र यादव, शाहरुख खान, अभय साहू, धर्म कुशवाहा, आदर्श कुमार, मनोज चाचा, सियाराम दोहरे, राजा सोनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।