उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अपर जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

उरई। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु विगत दिवस माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल-मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी/अपर जिला न्यायाधीश श्री सतीश चन्द्र द्विवेदी के विश्राम कक्ष में उनकी अध्यक्षता में जिला दीवानी न्यायालय सभागार में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस सम्बन्ध में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पारूल पंवार द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तैयारी बैठक में विगत दिवस नोडल अधिकारी/अपर जिला न्यायाधीश श्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो मामले नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) पर दर्ज है, मात्र वहीं मामले इस लोकअदालत में निस्तारित किये जायेंगे। ऐसी स्थिति में सभी अधिकारी उनके न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में से ऐसे मामलों को तत्काल चिन्हित करके सम्बन्धित पक्षकारों को अविलम्ब सूचित करें, ताकि न्यायालय से प्रेषित नोटिस/सम्मन की तामीला समय पर हो सके और अधिक से अधिक वादकारीगण राष्ट्रीय लोकअदालत में सहभागिता कर सके।

उन्होंने कहा कि प्रायः ऐसा देखने में आता है कि या तो न्यायालय से सम्मन/ नोटिस विलम्ब से प्रेषित किये जाते है अथवा उनकी तामीला समय से नहीं हो पाती। इस कारण प्रेषित किये गये सम्मन/नोटिस के सापेक्ष वादकारियों की उपस्थिति न्यायालय में बहुत कम हो पाती है। इसका प्रभाव निस्तारित मामलों की संख्या पर पड़ता है। इसलिये सभी न्यायिक अधिकारी इस तथ्य का संज्ञान लेते हुये इसे अपने स्तर पर मॉनीटर करें। इसलिये सभी न्यायिक अधिकारी अधिकाधिक मामलों के निस्तारण पर ध्यान केन्द्रित करें। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों से कहा कि वे वादकारियों को सुलह-समझौते के लिये प्रेरित करें और अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण करें।

बैठक में अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश डॉ० अवनीश कुमार, श्री भारतेन्द्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अभिशेक खरे, सिविल जज सी०डि० श्री अर्पित सिंह, अपर सिविल जज श्रीमती शम्भवी-।, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रत्यूश प्रकाश, अपर सिविल जज जू०डि० श्रीमती अंकिता सिंह, सिविल जज जू०डि० कालपी श्री अभिषेक चौधरी, सिविल जज जू०डि० जालौन श्री जावेद खान, सिविल जज जू०डि० कोंच श्री मु० फरहान, सिविल जज जू०डि० श्री अनुरूद्ध सिंह, सुश्री शैलजा, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय माधौगढ़ श्री विनय कुमार चाहर एवं विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्री सैयद अली मेहदी आबिदी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button