कोरोना काल में मृत व्यक्ति के आश्रित बच्चों को मुफ्त मिलेगी शिक्षा – माधुरी पहारिया

कोंच (पी.डी. रिछारिया)। शिशु कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती शिशु वाटिका (अंग्रेजी माध्यम) ने अग्रिम सत्र के लिए एक पहल शुरू की है जिसमे कोरोना काल मे मृत व्यक्तियो के आश्रित बच्चो को शिक्षा निःशुल्क प्रदान करेंगे।
समिति के प्रबंधक शम्भूदयाल स्वर्णकार, विद्यालय की प्रधनाचार्या माधुरी पहारिया ने सयुक्त रूप से बताया कि अग्रिम सत्र से नगर कोंच एबं क्षेत्र में कोरोना से मृत व्यक्तियो के बच्चों को विद्यालय शिक्षा के साथ बेग, ड्रेस, किताबे आदि की व्यवस्था निःशुल्क करेंगे साथ ही अत्यंत ग़रीब छात्र छात्राएँ कक्षा शिशु से इंटर तक निःशुल्क शिक्षा ले सकते है। कोरोना काल ने भारत मे ही नही पूरे संसार मे हाहाकार मचा रखी है इस संकट की घड़ी में मानवता को आगे रखकर विद्यालय परिवार से जितनी मदद समाज मे हो सकती वो यथा सम्भव करने की कोशिश की जायेगी।
आपको बता दे कि शिशु कल्याण समिति कई वर्षो से गरीब, बेसहारा, अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रही है। इसी के साथ विद्यालय परिवार समाज से अपील करता है कि जरूरतमंदों की मदद जरूर करें और अपने आप को मदद करने से न रोके और मदद के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।



