16 दिसम्बर तक बनें छूटे स्नातक मतदाता – अशोक राठौर
2022 या उसके पूर्व के स्नातक मतदाता सूची में हो सकते हैं सम्मिलित

– मतदाता सूची में सम्मिलित होने हेतु हमेशा भरना पड़ता है नया फॉर्म
– प्रथम चरण में स्नातक मतदाता के लिए जिनके फॉर्म जमा हो गए थे उनकी सूची 02 दिसम्बर 2025 को हो गई है प्रकाशित
– प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन करें और यदि नाम सम्मिलित न हो तो नवीन सिरे से भरें फॉर्म
उरई। दिनांक 4 दिसम्बर 2025- वर्ष 2026 में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को हो चुका है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए प्रदेशीय शिक्षक नेता एवं कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सह संयोजक अशोक राठौर उरई जालौन ने अवगत कराया कि स्नातक क्षेत्र की मतदाता सूची में सम्मिलित होने हेतु जिन लोगों ने 06 नवम्बर 2025 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया था उनकी सूची 02 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित हो चुकी है। अभी भी 2022 या उससे पहले के स्नातक योग्यताधारी समस्त लोगों से अनुरोध है कि वह प्रकाशित सूची का अवलोकन कर लें तथा मतदाता सूची में नाम सम्मिलित न हो तो नवीन सिरे से निर्धारित फार्म (प्रारूप-18) भरकर उसमें पासपोर्ट साइज का एक फोटो, आधार एवं स्नातक के फाइनल ईयर का अंक पत्र या प्रमाण पत्र की अटेस्टेड कापी लगाकर अपने पते से सम्बन्धित तहसील या ब्लाक में 16 दिसम्बर 2025 तक फार्म जमा कराएं। किसी भी जानकारी के लिए पार्टी पदाधिकारियों या व्यक्तिगत हमारे मोबाइल नम्बर 9415592020 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रथम चरण के बाद दावा एवं आपत्ति के रूप में चलने वाले इस द्वितीय चरण में 02 दिसम्बर से 16 दिसम्बर 2025 तक आफलाइन फॉर्म जमा कर मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करने हेतु आवेदन जरूर करें अभी आन-लाइन साइट बन्द चल रही है। ज्ञात रहे कि इस वोटर लिस्ट में शामिल होने हेतु व्यवसाय या उम्र की कोई बाध्यता नहीं होती। वह किसान, मजदूर, रोज़गार-बेरोजगार या नौकरी पेशा या किसी भी व्यवसाय में हो, नया आवेदन कर वोटर लिस्ट में शामिल हो सकता है।



