उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
बसपा से शीतल कुशवाहा एवं छुन्ना पाल ने किया नामांकन पत्र दाखिल

उरई (जालौन) आज सोमवार को बसपा के माधौगढ़ प्रत्याशी शीतल कुशवाहा के साथ ही उरई-जालौन सुरक्षित सीट प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह (श्रीपाल) कोविड-19 के अलावा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में नामांकन पत्र दाखिल किये। इस मौके पर प्रमुख रूप से झांसी मंडल सेक्टर प्रभारी बृजेश जाटव, बसपा विधानसभा अध्यक्ष किशुनलाल पाल, मिथलेश कुमार बरसार झांसी मंडल सेक्टर प्रभारी, रफीउद्दीन पन्नू, सेक्टर प्रभारी बृजेश जाटव, सौरभ चौधरी, प्रिंस गौतम अखनेवा विधानसभा संयोजक, सुरेन्द्र पाल गडडु, सोमेन्द्र पाल भेपता, डा. बृजमोहन माडरी, विनोद पाल, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधरी, अमर सिंह अहिरवार, शयाम कुमार अहिरवार के अलावा तीनों बसपा प्रत्याशी मौजूद रहे।