सर्प दंश से महिला की हुई दर्दनाक मौत

उरई/जालौन। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम अकबरपुर में गाय को भगाने के लिए जा रही महिला रास्ते में सर्प के चपेट आ गयी। जिसके काटने से महिला अचेत हो गयी। जिसे उपचार के लिए परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां पर महिला की हालत चिंता जनक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त मामला सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अकबरपुर मढैया की है। जहाँ बताया गया है कि 35 वर्षीय सुदामा देवी पत्नी शंकर सिंह सुबह खेत पर गाय को भगाने गई थी। उसी दौरान जहरीले सांप ने उसको काट लिया। जिस कारण महिला बेहोश हो गई। महिला को बेहोश हालत में देखते हुए आस पास खेतों पर काम कर रहे मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद महिला को बेहोसी की हालत में ही स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे चिकित्सकों ने उरई जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां आप परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने देखते हुए महिला का इलाज शुरू कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।