उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

सड़क किनारे खड़े वाहन दे रहे दुर्घटनाओं को आमंत्रण

जालौन (ब्रजेश उदैनियाँ) सरकार के फरमान के बावजूद भी आज भी सड़क किनारे अवैध रुप से वाहन खड़े हो रहे हैं जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। बीती रात सोमवार को इसी प्रकार की एक दर्दनाक घटना ने सब के रोंगटे खड़े कर दिए। आखिर सरकार के आदेशों पर स्थानीय प्रशासन क्यों नहीं दिखा रहा है तत्पर्यता आखिर क्यों सरकार के आदेशों को स्थानीय प्रशासन कर रही अनदेखा।
प्रदेश सरकार के आदेश के चलते नगर तथा हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान इस उद्देश्य से चलाया गया था। कि सड़क किनारे जो वाहन अवैध रूप से खड़े होते हैं उनकी वजह से कई हादसे होते हैं। उन हादसों को कम करने के उद्देश्य से सरकार ने यह आदेश जारी किया। जिसे स्थानीय प्रशासन अनदेखा कर कुंभकर्णी नींद में सो रही है‌ जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। जालौन नगर का सबसे व्यस्त चौराहा देवनगर पर अवैध रूप से वाहन खड़े हो जाते हैं। कोतवाली के पास भी अवैध रूप से घंटों वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इतना ही नहीं रात में भी सड़क किनारे अपने वाहन खड़ा करके लोग चले जाते हैं। जिससे कई घटनाएं घटित हो रही हैं। जिसको आज तक प्रशासन बंद नहीं करा सका। जिसको लेकर आए दिन घटनाएं हो रही हैं। उरई रोड पर स्थित भिटारा के पास बने ढाबा के आस पास भी अवैध रूप से ट्रक तथा छोटे बड़े वाहन खडे रहते हैं। जिससे बीती रात सोमवार को एक भयानक हादसा भी हुआ था। जिसमे सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ड्राइवर और क्लींजर बुरी तरीके से फंस गए। राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से दोनों को निकाला गया तथा उपचार के लिए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। ऐसी घटनाओं पर आखिर कब लगेगा विराम। क्या स्थानीय प्रशासन और बड़े हादसे के इंतजार में है। इसको लेकर नगर में लोगों में आम चर्चा बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button