उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

जिले के लिए विकास पुरुष साबित होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी : कैबिनेट मंत्री

उरई। जिला पंचायत अध्यक्ष की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है इससे उनके प्रतिद्वंद्वियों के हौसले पस्त हो रहे हैं। सोमवार को अखिल भारतीय कोली समाज नई दिल्ली भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले के प्रथम नागरिक को माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें जिले का विकास पुरुष बताया।

जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी लगातार लोगों की लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। इससे उन्हें जिले के साथ ही अब दिल्ली में भी लोग सम्मानित करने से नहीं चूक रहे हैं। सोमवार को अखिल भारतीय कोली समाज नई दिल्ली कोली भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर जी बावलिया, कैबिनेट मंत्री गुजरात सरकार तथा संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर माला पहनाकर सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जालौन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष विकास पुरुष साबित होंगे। वह जिस तेजी से लोगों के जनप्रिय नेता बन रहे हैं उसी तेजी के साथ वह जिले में विकास कार्यों को अंजाम देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह जिले के कोली समाज के लोगों को भी मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगे। जिले में भी कई जगह हो चुका सम्मान। गौरतलब हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी का दो दिन पहले रेंढ़र में कार्यकर्ता व लोगों ने तुलादान कर सम्मान किया था। जिसके बाद उन्हें अब दिल्ली में सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button