अखिल विद्यार्थी परिषद द्वारा वृक्ष मित्र अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

जालौन (ब्रजेश उदैनिया) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसएफडी के माध्यम से नगर में स्थानीय एक इंटर कॉलेज तथा मुरली मनोहर स्थित पक्के तालाब पर किया वृक्षारोपण।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक सत्यम याज्ञिक के नेतृत्व में नगर के एक स्कूल तथा मुरली मनोहर स्थित पक्के तालाब पर वृक्षारोपण किया गया। यह वृक्षारोपण वृक्ष मित्र अभियान के तहत एसएसडी के माध्यम से कराया गया। तहसील से तहसील संयोजक सत्यम याग्निक ने बताया की उनका एक करोड़ वृक्षों के लगाए जाने का लक्ष्य है जो विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और कस्तूरबा इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका मौजूद रही। नगर इकाई जालौन से प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य हर्ष गुप्ता, तहसील संयोजक सत्यम, नगर मंत्री आदित्य हृदय, स्वयं गोस्वामी, रिया राठौड़, शिवम सेंगर, प्रियांशु खेमरिया, कीर्तिमान श्रीवास्तव, प्रियांशु, सुमित, शांति, ईशा, नंदिनी, डॉली, कृतिका, ध्रुव, प्रयांशु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



