उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अपनी विभिन्न समस्याओं एवं माँगों को लेकर वरिष्ठ नागरिक पेंशन सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन

उरई। दिन बुधवार17 दिसंबर को पेंशनर दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर पेंशनरों द्वारा अपने-अपने पेंशनर संस्थान के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिक पेंशन सेवा संस्था जनपद जालौन द्वारा 10 सूत्रीय मांग पत्र माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को जिलाधिकारी को सम्बोधित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

अपने दिए गए माँग पत्र में निम्नवत मांग की गई जिसमें …. !
सभी पेंशनरों को डिजिटल परिचय पत्र जारी किया जाए
जिला अस्पतालों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक स्तर पर पेंशनरों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरणों का अनावश्यक लंबित रखा जाना
जीवन प्रमाण पत्र जमा करने एवं पेंशन भेजना में सूचना हेतु पंजीकृत मोबाइल नंबर लिंक न होना
मृतक पेंशनरों की प्रकरणों में अनावश्यक विलंब भाग 3 सेवानिवृत्ति विभाग से मांगा जाना
पेंशनरों का चिकित्सा खर्च प्रतिपूर्ति पर आयकर की कटौती किया जाना
निजी चिकित्सालय एवं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस हेल्थ कार्ड के माध्यम से उपचार उपलब्ध न होना
पेंशनरों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावौ के निस्तारण में अत्यधिक विलंब होना

जिलाधिकारी को प्रस्तुत समस्याओं के संबंध में निस्तारण हेतु ज्ञापन देकर अवगत कराया गया। चकबंदी विभाग के लिपिक महेंद्र कुमार गौतम को जिलाधिकारी ने बुलाकर लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान न होने से नाराजगी प्रकट करते हुए पेंशनर श्रीमती रामदेवी पत्नी श्री भीकम सिंह सेवा निवृत्ति सहायक चकबंदी अधिकारी का प्रतिपूर्ति दवा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के परीक्षण उपरांत अधिक समय से लंबित रहना भुगतान न किया जाना, दिलीप माहेश्वरी सहायक चकबंदी अधिकारी सेवा निवृत का चिकित्सा प्रतिपूर्ति मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा परीक्षण उपरांत लिपिक द्वारा बिल न बनने तथा भुगतान हेतु कोषागार प्रेषित न किए जाने, राजकुमारी गोस्वामी का चिकित्सा प्रतिपूर्ति दवा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के परीक्षण उपरांत बिल बनाकर कोषागार पारण हेतु प्रेषित न किया जाना, राधा रमन गोस्वामी सहायक चकबंदी अधिकारी सेवानिवृत्ति का चिकित्सा प्रतिपूर्ति दवा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा परीक्षण उपरांत बिल बनाकर कोषागार भुगतान हेतु प्रेषित न किया जाना आदि उक्त मांगों के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा महेंद्र कुमार गौतम लिपिक की कार्य शैली पर असंतोष व्यक्त किया और निर्देशित किया गया है तत्काल पेंशनरों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल बनाकर कोषागार पारण हेतु भेजे जाएं जिससे पेंशनर द्वारा ब्य की गई धनराशि प्रतिपूर्ति का भुगतान हो सके। इस दौरान ज्ञानचंद गुप्ता जिला अध्यक्ष, राधारमण गोस्वामी जिलामंत्री, दिलीप माहेश्वरी उपाध्यक्ष, भीकम सिंह कोषाध्यक्ष, लाल सिंह बघेल सदस्य एवं अन्य पेंशनर उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button