उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

नवनियुक्त काँग्रेस जिलाध्यक्ष के स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन

उरई (जालौन) शनिवार को रामनगर अजनारी रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शहीद भवन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया का स्वागत एवं विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदीप नरवाल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व सांसद राज्यसभा/लोकसभा बृजलाल खाबरी के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक जयवंत सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया, राहुल राय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी जनपद जालौन जेपी पाल उपस्थित रहें। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी समूचे प्रदेश में घूम कर पीड़ितों का दुख दर्द एवं किसानों की समस्याओं को सुन रही है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां ने कहा कि कांग्रेस के बड़े बुर्जुगों के आर्शीवाद से किसानों और अन्य समस्याओं के लिए संघर्ष किया जायेगा। इस मौके पर जमकर कांग्रेसियों का जनसैलाब उमड़ा दिखाई दिया। जिससे ऐसा लग रहा था कि अभी कांग्रेस जनपद में बहुत ताकतवर है। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व महिला जिलाध्यक्ष शशि चौहान, सुरेश शाडिल्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, मैराज सिद्दकी, राजू मिश्रा, गुलाब खा, शकुंतला पटेल, अयूब अंसारी, संतोष ठाकुर, सिद्धार्थ दिवौलिया, पूर्व प्रधानाचार्य नत्थू सिंह सेंगर, अशोक द्विवेदी, अशगरी बेगम, छाया पालीवाल सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

कार्यक्रम के दौरान सपा, बसपा के अलावा भाजपा के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिनका मुख्य अतिथि एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां ने माला पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button