उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

नेशनल सोशल वर्कर अवार्ड-2023 से सम्मानित हुईं डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे

उरई/जालौनएनसीआर के रेडिशन ब्लू 5 स्टार होटेल में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन का आठवां स्थापना दिवस आयोजित किया गया। जिसमें नेशनल सोशल वर्कर अवार्ड 2023 का भव्य कार्यक्रम हुआ। जिसमें संगठन की (महिला) राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे को उनके सामाजिक कार्य क्षेत्र में मिली उपलब्धियां समाज के वंचित वर्ग को न्याय दिलाने एवं शोषित व पीड़ितों के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु नेशनल सोशल वर्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयनारायण चंसौलिया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 विकास चतुर्वेदी, प्रदेश महासचिव डॉ0 रचना श्रीवास्तव, मण्डल सचिव डॉ0 रमणीक श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष डॉ0 मुक्ति चतुर्वेदी को उनके सामाजिक कार्यों के लिए नेशनल सोशल वर्कर अवार्ड 2023 दिया गया।

उक्त कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के ब्रांड एम्बेसडर एवं चेयरमेन मोहित नवानी ने आयोजित किया। जिसमें न केवल देश की बल्कि विदेशों से भी बड़ी बड़ी हस्तियों ने प्रतिभाग किया। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयनारायण चंसौलिया ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में इस सम्मान को पाकर वे व उनकी टीम के लोग गर्व का अनुभव कर रहे हैं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया जिसमें नीलम पालीवाल, डॉ0 विश्वप्रभा त्रिपाठी, महेश अरोड़ा आलोक खरे, चंचल मिश्रा, डॉ0 प्रार्थना द्विवेदी, वैभव दुबे, दीपिका मिश्रा, अरुणा दीक्षित, शशि अरोड़ा, विनय गुप्ता, अरुणा सक्सेना, वंदना श्रीवास्तव, जावेद अंसारी, सुशील राजपूत, पुष्पांजलि, जया श्रीवास्तव, आशीष तिवारी, संगीता गौर, संतोषी, अनिल श्रीवास्तव, सुरेंद्र शर्मा ने पूरी टीम को बधाइयाँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button