पूर्व मंत्री सनातन पाण्डेय ने जनपद जालौन की तीनों विधानसभाओं का किया भ्रमण

उरई (जालौन) समाजवादी पार्टी की पूर्व मंत्री सनातन पांडे जो कि समाजवादी पार्टी की कोर कमेटी में शामिल हैं जालौन की 3 विधानसभा के लिए पूरा समीकरण बनाने तथा जनता की नब्ज टटोलने के लिए जनता के बीच रहे किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सनातन पांडे आए हैं सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर वह जालौन आए थे जालौन में समीकरण के साथ-साथ ब्राह्मण चेहरों पर ज्यादा जोर दिया गया जिसमें कालपी विधानसभा से ब्राह्मण समाज की चेहरे अभी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आए सुदामा दीक्षित समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष (जालौन) दीपू त्रिपाठी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित आदि ब्राह्मण चेहरा कालपी विधानसभा से अपनी अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
आज जालौन नगर मे दीपू त्रिपाठी उरगांव जालौन के आवास पर आना हुआ उन्होने कहा कि जिस प्रत्याशी का टिकट हो जाये उसको मा० अखिलेश यादव समझ कर जिताने का कार्य करें ओर 2022 मे सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायें जिससे प्रदेश का विकास हो सके। दीपू त्रिपाठी ने भगवान परशुराम की फोटो भेट कर उनका स्वागत किया साथ मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वर्तमान जिला अध्यक्ष बलिया राज मंगल यादव रहे पम्मू तिवारी, वृन्दावन त्रिपाठी, उमेश दीक्षित, दीपक पाण्डेय, महेंद्र निरंजन, सुमित तिवारी, धर्मेश शर्मा, पिंटु महाराज, अम्ब्रेश महाराज, रिंकु गुर्जर, जालौन में रामेन्द्र त्रिपाठी उरगांव जिला पंचायत सदस्य ओर अंशुल गुर्जर लोकन्द्र पटेल जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा सोनू पाठक, इमरान अंसारी, लकी खां, दादू पटेल, सलीम मंसूरी सहित आदि मौजूद रहे।



