अपराधउत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राजधानी के मोहन लालगंज में बर्थ-डे पार्टी में गए युवक की चाकू से गोदकर हुई हत्या

लखनऊ। मोहन लालगंज में एक युवक की शुक्रवार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव से कुछ दूर पुलिस को एक लावारिस बाइक खड़ी मिली।
बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसके बाद शव की शिनाख्त बंथरा के बनी निवासी मनीष के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कल्ली पूरब के बाबू खेड़ा में कुछ लोग प्लॉटिंग कर रहे हैं। इसी साइट के पीछे खेत में शुक्रवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सीने पर चोट के गंभीर निशान थे। प्लाटिंग साइट पर एक अज्ञात बाइक खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी इसके बाद पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर छानबीन शुरू की। बाइक नंबर के जरिए पुलिस मंत्रा के बनी गांव पहुंची। इस दौरान पता चला कि बनी गांव निवासी मनीष गुरुवार सुबह बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था और अभी तक वापस नहीं लौटा है। इसके बाद पुलिस ने परिवारजन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अनीस ने शव की पहचान अपने भाई मनीष के रूप में की। परिवार जन ने बताया कि 27 मई को मनीष की शादी होनी थी। स्थानीय लोगों ने लूट के दौरान हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पुलिस को दो घड़ी मिली है। पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है। सर्विलांस के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि आखिरी बार मनीष की किस से फोन पर बात हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button