कोंच की ब्यूटीशियन प्रिया ने इंदौर में दिखाया हुनर, जीता अवॉर्ड

कोंच/जालौन। इंदौर में आयोजित ग्रैंड ब्यूटी ब्राइडल कंपटीशन में कोंच जैसे छोटे कस्बे की प्रिया तिवारी ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का जलवा बिखेरा। प्रिया प्रिशा मेकअप स्टूडियो की संचालक हैं। प्रिया ने वहां अवॉर्ड भी जीता है। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में कई राज्यों की मेकअप आर्टिस्ट ने भाग लिया था जिसमें प्रिशा मेकअप स्टूडियो की संचालक प्रिया तिवारी ने ये अवार्ड जीत कर कोंच का नाम रोशन किया है।
गौरतलब है कि कस्बे में संचालित प्रिशा मेकअप स्टूडियो की संचालिका प्रिया तिवारी बहुमुखी प्रतिभा की धनी होने के साथ साथ समाजसेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती हैं। अभी एक नवंबर को इंदौर के सायाजी होटल में आयोजित ग्रैंड ब्यूटी ब्राइडल कंपटीशन में कोंच की प्रिया तिवारी ने भी प्रतिभाग कर अपने हुनर का कमाल दिखाकर अवॉर्ड भी हासिल कर लिया। उनकी इस उपलब्धि पर नगर के लोगों द्वारा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।