उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

हिमांशु ठाकुर बने लगातार 5वीं बार सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष

उरईसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अनुमति से छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह “देव” ने जालौन जिले के माधौगढ़ विधानसभा निवासी को लगातार 5वी बार पुनः जिलाध्यक्ष कुँ. हिमांशु ठाकुर “रूपापुर” को नियुक्त किये जाने से जालौन जिले के समाजवादी छात्र सभा की जिला कमेटी में खुशी की लहर दौड़ गई और समाजवादी छात्र सभा जालौन की जिला कमेटी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

एक बार फिर भरोसा जताने पर छात्र सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह जिला जालौन की छात्र सभा टीम ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष बनने पर हिमांशु ठाकुर का जिले में जगह जगह स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा किया है उस भरोसा पर खरा उतरा जाएगा।

2022 विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं सभी पदाधिकारी तैयारियां चालू कर दें। इस भृष्ट सरकार खोखली योजनाओं से प्रदेश बर्बाद हो रहा किसान परेशान हैं। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है इस लिए 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना है ये संकल्प लेकर सभी को संबोधित किया मौके मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव जेसारी, शिवम ठाकुर रूपापुर, मनु सेंगर, गुड्डू रूरा, सौरव ठाकुर, मिलन यादव, अभिषेक, अमित, संजय, अंकित, शादाब, रिंकू, अजय, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button