उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

24 घंटे में मोबाइल लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल फोन, एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस किए

उरई। कोतवाली उरई पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल फोन, एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता संतोषी देवी ने अपने साथ हुई मोबाइल लूट की घटना को लेकर कोतवाली उरई में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उरई पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान माधव उर्फ चीकू (22 वर्ष) और मुकेश (28 वर्ष), दोनों निवासी चकजगदेवपुर, थाना कोतवाली उरई, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल, 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के बाद मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित थानों से जुटाई जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई एवं पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button