उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
समाधान दिवस में आई शिकायतों के समय से निस्तारण के दिए गए निर्देश


एट थाने में आयोजित संपूर्ण थाना दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश कुमार सिंह ने चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। वहीं एट थानाध्यक्ष कमलेश कुमार को निर्देशित किया कि गांवों से आने वाले पीडि़तों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करें जिससे गांव में किसी भी प्रकार की लड़ाई झगड़े को रोका जा सके। वहीं नवदुर्गा पर्व की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन पर रोक रहेगी। मां दुर्गा की मूर्तियां पंडाल में नहीं रखी जाएंगी। इस दौरान लेखपाल देवेंद्र परिहरा, प्रदीप निरंजन, रामरतन, राजेंद्र वर्मा, अशोक कुमार, गंगाराम, प्रमोद पाठक, हरिमोहन निरंजन, चौकी प्रभारी शीलवंत सिंह, गणेश मिश्रा, सर्वेश सिंह, आलोक पाल आदि मौजूद रहे।