उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

कोरोना अपडेट ! जिला जालौन में फिर मिले 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज

उरई। जनपद जालौन में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण फैलता ही जा रहा है लगातार संक्रमित मरीजों की संख्याओं में हो रही यह चीख चीख कर बात रही है कि आम जनता कितनी लापरवाह हो गयी है। क्योंकि वह न तो सोशल डिस्टेंस बना कर चल रहे हैं और न ही मुँह पर मॉस्क। तो ऐसे में बार बार हाथ धोने का सवाल ही नहीं बनता। अर्थात सब कुछ जानकर भी अनजान बनी हुई है आमजनता। यही कारण है कि कोरोना एक बार पुनः अपने पैर फैलाने लगा है। हालांकि हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा एक बार पुनः कोविड-19 की गाइडलाइन को लागू करने का आदेश जारी किया है।

इसी क्रम में आज एक बार फिर जनपद में हो रहे निरंतर पूल टेस्टिंग में चार व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। जिसमें से एक व्यक्ति ग्राम बजीदा ब्लाक डकोर तहसील उरई दो व्यक्ति उरई नगर के एवं एक व्यक्ति डकोर तहसील उरई के निवासी हैं। इस प्रकार जनपद में सोमवार 22 मार्च को कोरोना से संक्रमित 4 नए केस सामने आए हैं। इसी क्रम में अब तक जनपद में कुल 297253 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जिनमें से अब तक 46 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है एवं 3892 व्यक्ति ठीक हो गए हैं। इस प्रकार जनपद जालौन में वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 18 हो गई। जिसकी पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के आधार पर की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button