उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

खेत में पानी लगा रहे युवक को किसी ने गोली मारी

कोंच (पीडी रिछारिया) तहसील क्षेत्र के सुलखना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से खेत में पानी लगा रहा युवक घायल हो गया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तहसील कोंच अंतर्गत रेंढर थाने में लगने वाले गांव सुलखना में ज्ञान सिंह कुशवाहा उम्र 28 वर्ष पुत्र मान सिंह शनिवार देर रात अपने खेत पर पानी लगा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने ज्ञान सिंह को गोली मार दी जो उसकी कमर में लगी। गोली लगने से ज्ञान सिंह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतो में काम करने वाले किसान मौके पर पहुंचे। ज्ञान सिंह को लहुलुहान हालत में देख उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच में जुट गई है। घायल के भाई गोविंद का कहना है कि उसका भाई ज्ञान सिंह खेत पर पानी लगा रहा था तभी अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली किसने मारी, इस बारे में फिलहाल कोई पता नहीं है। इस मामले को लेकर थाने के एसएचओ बलिराज शाही का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, मामले की जांच की जा रही है, जो भी निकल कर आएगा उसी अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button