उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जिलाधिकारी ने किया मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) का स्थलीय निरीक्षण

प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR) के अंतर्गत कालपी क्षेत्र में विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसआईआर से संबंधित फीडिंग सहित अन्य प्रगति कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दें कि वे घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाकर समय पर जमा कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनोज सिंह, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button