उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन को लेकर समन्वय बैठक हुई सम्पन्न

उरई। मा० राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्ग-दर्शन में आगामी दिनांक- 22.02.2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सम्बन्ध में जिले के खादी एवं ग्रामोद्योग, एक्साइज विभाग, स्टाम्प विभाग, पशुपालन, विभाग राजकीय दुग्ध विभाग, पराग डेरी आदि दीवानी न्यायालय उरई में समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित समस्त अधिकारियों को अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी श्री सतीश चन्द्र द्विवेेदी द्वारा मेगा शिविर दिनांक 22.02.2026 के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन श्रीमती शाम्भवी प्रथम द्वारा बताया गया कि आज समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुये अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी श्री सतीश चन्द्र द्विवेेदी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मा० राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों के विधिक सशक्तीकरण हेतु व विभिन्न शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के लिये जनपद जालौन में दिनांक 22.02.2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में किया जाना है।

इस मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जिले के समस्त विभागों द्वारा संचालित विभिन्न प्रशासनिक जनकल्याणकारी एवं कार्यकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करने एवं उक्त योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने हेतु एक ही स्थान पर समस्त विभागों के अलग-अलग कैम्प लगाये जायेगे, जिसमें जनसामान्य को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभ दिया जायेगा। जिले के समस्त विभागों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित करते हुये पूर्ण सहयोग प्रदान करना है, जिससे ‘‘मेगा शिविर/बृहद शिविर‘‘ के आयोजन की सार्थकता सिद्ध हो सके। उन्होंनेे बैठक में उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं की सूची अविलम्ब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रेषित करें। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया।

बैठक में डिप्टी सी०बी०ओ० डॉ० आनन्द कुमार, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी श्री आर०डी० वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह, ए०आई०जी० (स्टाम्प) श्री अजय कुमार, राजकीय दुग्ध विभाग के प्रतिनिधि श्री लल्लाराम, डेयरी विभाग के प्रतिनिधि मार्केटिंग सुपरवाइजर श्री विवेक पटेल, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button