उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

खुद सावधानी बरतकर दूसरों को संक्रमित होने से बचा सकते हैं – डॉ. सत्य प्रकाश

उरई/जालौन। कोरोना संक्रमण लगातार खतरनाक होता जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सतर्कता बरते। मास्क लगाकर रखे, दो गज की दूरी और दिन में कई बार साबुन या सैनिटाइजेशन से हाथ धोते रहे। बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचे। खुद सावधानी बरतकर दूसरों को संक्रमित होने से बचा सकते हैं। यह बात जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश ने कही। उन्होंने बताया कि सावधानियां बरतकर ही कोरोना को मात दी जा सकती है। यदि कोई संक्रमित हो जाता है तो उसे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। इलाज से व्यक्ति ठीक भी हो जाता है। सिर्फ गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति या बुजुर्ग को भी कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाता है। साधारण बीमारी वाले को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जाती है। होम आइसोलेशन वाले व्यक्ति को कुछ नियमों का पालन करना होता है। जैसे कि वह लोगों से ज्यादा मिलेगा जुलेगा नहीं, दस दिन तक घर से बाहर नहीं निकलेगा। दवाओं का समय समय से सेवन करेगा और दिन में तीन बार भाप और गुनगुना पानी भी लेगा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस समय कुल 402 व्यक्ति होम आइसोलेशन में है। रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) होम आइसोलेशन वाले मरीज को दवाएं मुहैया कराती है। किसी को समस्या होने पर उसका निदान करती है। बताया कि किसी तरह की मदद के लिए जिला स्तरीय हेल्प लाइन नंबर 05162-252516 पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है।

जिले में कोरोना की स्थिति पर एक नजर – 
– अब तक कुल सैंपल लिए गए लोगों की संख्या – 348192
– अब तक कुल पॉजिटिव मरीज – 5458
– अब तक मृत मरीजों की संख्या – 60
– अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या – 4376
– वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या – 1022
– होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या – 402

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button