उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

फिजियोथैरेपी से मरीजों को कई प्रकार की बीमारियों से मिलेगा छुटकारा : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने फीता काटकर नवनिर्मित फिजियोथैरेपी सेंटर का किया शुभारम्भ

उरई/जालौन। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह एवं उनकी माता जी विभा सिंह ने जिला पुरुष चिकित्सालय में नवनिर्मित फिजियोथैरेपी सेन्टर का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि फिजियोथैरिपी से मरीजों को कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलेगा, अब जनपद के मरीजों को फिजियोथैरेपी के लिये कही भटकना नही पड़ेगा, इसके लिये जिला पुरूष चिकित्सालय में फिजियोथैरेपी विभाग द्वारा उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होने कहा कि फिजियोथैरेपी विभाग में जो भी सेवाएं दी जा रही है, उसके बारे में लोगों को बताया जाए ताकि मरीज सेवाओं क लिए परेशान न हो। कोशिश की जाए कि मरीज सीधे फिजियोथैरेपी विभाग में आकर सेवाएं ले सके।

फिजियोथैरेपिस्ट मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि फिजियोथैरेपी विभाग में कमरदर्द, घुटना दर्द, कंधा दर्द, फ्रैक्चर के बाद जकड़न, कलाई का दर्द, गर्दन दर्द, टेनिस एलबो, स्पोन्डाईलासिस, एड़ी दर्द, फालिस, लकवा, लिगमेंट दर्द, अंगूठा, अंगुली में दर्द के इलाज के लिए ट्रैक्शन यूनिट, अल्ट्रासोनिक थैरेपी, एसडब्लूडी, पौराल्ल वार, सोल्डर व्हील, रिस्ट एक्सरसाइजर, ट्रेडमिल जैसी मशीनें लगाई गई है जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि मरीज अपने रोग से संबंधित सारी जांचें साथ में लाए ताकि मरीज के इलाज में सहूलियत हो सके। सीएमएस डॉ अविनेश कुमार बनौधा ने कहा कि फिजियोथेरेपी विभाग में विशेषज्ञ की सलाह पर सीधे आकर फिजियोथेरेपी कराई जा सकती है फिजियोथेरेपी सेवाएं हमेशा योग्य फिजियोथेरेपिस्ट की देखरेख में लें। बिना उचित परामर्श के कसरत और फिजियोथेरेपी कराने से नुकसान भी हो सकता है। इस अवसर पर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. मधुसूदन सिंह, डॉ. दीपक आर्या, डॉ. शक्ति मिश्रा, डॉ. एसपी सिंह, टीपी गौतम, राहुल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button