उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं पल्स पोलियो अभियान की बैठक हुई सम्पन्न

उरई/जालौनजिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं पल्स पोलियो अभियान की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये उन्होने बताया कि पल्स पोलियो अभियान दिनांक 31 जनवरी, 2021 से प्रारम्भ होकर 7 फरवरी, 2021 को सम्पन्न होगा। दिनांक 31 जनवरी, 2021 को बूथ दिवस का आयोजन होगा, 1 फरवरी से 3 फरवरी एवं 6 व 7 फरवरी 2021 को घर-घर भ्रमण अभियान चलेगा, 4 व 5 फरवरी 2021 को कोविड वैक्सीनेशन किया जायेगा, 8 फरवरी 2021 को छूटे हुये घरों के बच्चों को पोलियो खुराक पिलायी जायेगी। जनपद में इस अभियान में कुल 220002 बच्चों को पोलियो खुराक पिलायी गयी थी तथा 321809 घरों का भ्रमण किया गया था जो कि 31 जनवरी 2021 चरण के लिये लक्ष्य होगा। बूथ दिवस वाले दिन कुल 1196 बूथ स्थापित किये जायेगे। 30 जनवरी 2021 को प्रातः 10 बजे जिला पुरूष चिकित्सालय से जागरूकता रैली निकाली जायेगी। पल्स पोलियों अभियान में 300 एएनएम, 1191 आशा, 1057 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं अन्य 1040 कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जायेगी तथा इस कार्य हेतु 189 पर्यवेक्षक की भी तैनाती की जायेगी। इस अभियान हेतु 304000 वैक्सीन प्राप्त हो गयी हैं। तदोपरान्त तम्बाकू नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने बताया कि तम्बाकू, बीड़ी, पान, मसाला पर प्रभावी रोक लगाने हेतु संबंधित को सख्ती से निर्देशित किया तथा यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू उत्पाद की बिक्री निषिद्ध की जाये। उन्होने दबताया कि वर्ष 2030 तक भारत को तम्बाकू मुक्त राष्ट्र बनाना हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 ऊषा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सत्यप्रकाश सहित समस्त सीएससी एवं पीएससी के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button