उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अवैध चर्च निर्माण पर लाल हुए विहिप कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

कोंच/जालौन। सीमावर्ती जनपद कानपुर देहात में शिक्षण संस्थान की आड़ लेकर धर्मांतरण करने के उद्देश्य से बगैर मानचित्र पास कराए अवैध रूप से हो रहे चर्च के निर्माण पर लाल हुए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विहिप जिला उपाध्यक्ष साकेत शांडिल्य की अगुवाई में संतोष तिवारी, महेंद्र चंदेरिया, निखिल सोनी, मनीष अग्रवाल, सुमित, अवधेश पटेल, माता प्रसाद आदि कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अंगद सिंह यादव को दिए ज्ञापन में कहा कि कानपुर विकास प्राधिकरण सहित वहां के हिंदूवादी संगठनों द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे इस निर्माण को लेकर कार्रवाई किए जाने हेतु वहां के जिला प्रशासन को लिखा गया, इसके बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिससे जिला प्रशासन की मंशा पर भी तमाम प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं। विहिप कार्यकर्ताओं ने सीएम से निर्माणाधीन चर्च को ध्वस्त कराकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button