उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबरराजनीति

किसानों के समर्थन में समाजवादियो ने किया धरना प्रदर्शन

किसान की मांग पूरी न होने तक हर तरह समर्थन करने का ऐलान
उरई/जालौन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व मे जिले के सैकड़ो किसानो एवं समाजवादियो ने एक साथ मिलकर जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में किसानों के समर्थन में विशाल जनसभा के साथ धरना प्रदर्शन कर भाजपा की केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार को चेतावनी दी कि जब तक किसानों के खिलाफ बने कृषि बिल कानून को वापिस नहीं लिया जाता तब तक समाजवादी लोग किसानों के समर्थन मे गांव गांव किसान यात्रा निकालकर मौजूदा सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखेंगे। समाजवादियो ने भाजपा सरकार को किसानों की विरोधी बताते हुऐ जोरदार हमला किया।
समाजवादियो का धरना प्रदर्शन सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर 3 बजे दोपहर बाद तक शांति ढंग से पुलिस प्रशासन की चौतरफा मुस्तैदी के बीच लगभग चार घंटे चला। इस धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक शिवराम कुशबाहा पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद बजरिया, जिला महासचिव जैनुलाब्दीन, जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर, वीरेंद सिंह यादव, कोषाध्यक्ष जमालुददीन, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष महेश चंद्र विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हाजी जमील अमर सिंह राजावत, रामरतन प्रजापति, संजय पटेल, अंसारी, अनूरूद द्विवेदी, मानसिंह वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह पाल, रामस्वरुप यादव, इमरान, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह यादव, महिला जिला अध्यक्ष मांडवी निरंजन, लोहिया बाहिनी जिला अध्यक्ष फरहत उल्ला, के के प्रजापति, संगीत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष साविर वेग मिर्जा, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष जीवन प्रताप बाल्मीकी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राघवेंद्र गुर्जर, छात्रसभा के जिला अध्यक्ष हिमांशु ठाकुर, विधान सभा उरई अध्यक्ष भानू राजपूत, माधौगढ विधान सभा अध्यक्ष प्रति पाल सिंह गुर्जर, कालपी विधान सभा अध्यक्ष विजय कुशबाहा निस्वा, उरई नगर अध्यक्ष वेद यादव, कोंच नगर अध्यक्ष छोटू टाईगर, जालौन नगर अध्यक्ष सोनू मंसूरी कृपाल सिह,कालपी नगर अध्यक्ष अजमत हाजी, कदौरा नगर अध्यक्ष इशितयाक अली सहित अशोक गुप्ता महावली दीपराज गुर्जर, दिनेश जैसारी, जितेंद्र फौजी, संतोष कोरी, रामजी मौखरी, सुरेश याज्ञिक, भूरे सिंह यादव, अशरफ मंसूरी, प्रबल प्रताप सिंह, शफीकुर्हमान, कपिल गुमावली, भूपेंद यादव जमरोही, जयदेव सिंह यादव, जयवीर सिंह, ज्ञानसिंह राजपूत, मीरा राठौर, रेखा परिहार, वेवी शाह, सहित सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.