कुठौंद/जालौन।15 जनवरी से अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरूआत की गई। इसमें सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की ओर से समर्पण निधि दी गई। आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने विकास खंड कुठौंद के कई गांवों में जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए दान करने वालों से मुलाकात की और दान करने वालों की रसीदें भी काटी। प्रांतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख अभिनव दीक्षित ने बताया कि राम मंदिर निर्माण में दिए दान में आयकर में छूट मिलेगी। श्री दीक्षित ने बताया कि श्रीराम मंदिर समर्पण निधि महाअभियान का आज विकास खंड कुठौंद में पहले दिन डेढ़ लाख रुपए का सहयोग किया गया। इस मौके पर शिवकुमार सिंह बरी का पुरा, अजय कुमार दीक्षित वावली, अरुण कुमार तिवारी कुठौंद, रामाश्रम कठेरिया मदनेपुर, संदीप कुमार कुठौंद, अरुण तिवारी कुठौंद, अविशेष तिवारी कुठौंद, अमित नीखरा कुठौंद, डा. सुरेंद्र सिंह कुठौंद, आलोक मिश्रा कुठौंद, कपिल पालीवाल वावली ने श्रीराम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दिया। इस मौके पर प्रांतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख अभिनव दीक्षित, धीरज दीक्षित, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, बृजेंद्र सिंह, आनंद द्विवेदी, हरिओम त्रिपाठी, देवेंद्र चतुर्वेदी, अमित नीखरा, संजय गुप्ता, अमित तिवारी, अभिषेक, आशीष चतुर्वेदी आदि लोगों ने श्रीराम मंदिर निर्माण में घर घर जाकर सहयोग लिया।