उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

प्रदेश में योगी सरकार हर मोर्चे पर असफल : श्रीराम पाल

कालपीउत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है एक बार फिर 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की सरकार देखना चाहते है। उक्त बात समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री श्रीराम पाल व सपा के प्रान्तीय सचिव प्रदीप दीक्षित ने सपा के कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक सिंह यादव के आवास पर कही।
पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व समाजवादी नेता श्रीराम पाल ने सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में गुन्डई चरम सीमा पर है महिलाये असुरक्षित है तथा महगाई ने लोगों की कमर तोड दी है। पंचायत चुनांव में खुली गुन्डई पूरे प्रदेश में हुई है। 2022 में फिर से अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश में बनेगी। सपा के प्रान्तीय नेता प्रदेश सचिव तथा कालपी विधान सभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार प्रदीप दीक्षित ने केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुये कहाकि आजाद भारत में इतनी भ्रष्ट व बेइमानी सरकारे नही बनी। बेतहाशा महंगाई ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है तथा प्रदेश की जनता प्रदेश की योगी सरकार से मुक्ति चाहती है। इस दौरान सपा विधान सभा अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा, शिव बालक सिंह यादव, इरशाद खान, रमेश यादव, राधेश्याम यादव सहित बड़ी सख्यां में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button