उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

सपा महिला वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

कई मुद्दों को लेकर 13 को महिला घेरा कार्यक्रम
उरई/जालौन। समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की बैठक समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष माण्डवी निरंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला सभा की जिलाध्यक्ष माण्डवी निरंजन ने कहा कि 13 फरवरी को सरोजनी नायडू जयंती एवं राष्ट्रीय महिला दिवस पर सपा प्रदेश भर में महिला घेरा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ बेलगाम अपराध, बलात्कार, महंगाई में घर चलाने की समस्या, महंगा सिलेंडर, सपा के समय की महिला हेल्पलाइन 181, महिला पावर लाइन 1090 की भाजपा सरकार में दुर्दशा, महिला स्वास्थ्य सेवाओं की कमी (108), प्रसूति सेवाओं की कमी एवं पोषण की समस्या, घरेलू हिंसा, शिक्षा में उपेक्षा सहित आदि समस्याओं को रखा जायेगा। बैठक में संगठन की दर्जनों महिलाएं शामिल रही। मीटिंग में सभी संगठन की महिलाएं उपस्थित रही। मीरा राठौर, रेखा परिहार, किरण चौधरी, सुमन गौतम एडवोकेट, सुमन गोस्वामी, राजकुमारी यादव, मुन्नी राठौर, सुमन कुशवाहा, कल्पना अहिरवार, माया यादव, सुमन देवी, कमलेश देवी, गीता, उषा पाल सभी महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button