उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
गल्ला मंडी से गेहूं के गेट पास पर मटर से लदी गाड़ी को पकड़ा, लाइसेंस निलंबित


जानकारी के मुताबिक कोंच मंडी गेट पर 22 अक्टूबर को मे. मित्तल ट्रेडिंग कंपनी एक पच्चीस टन मटर लदी गाड़ी पकड़ी गई थी। उक्त गाड़ी में गेटपास के अलावा अन्य कागज गेहूं के लगे थे। मामला पकड़ में आने के बाद मंडी में हड़कंप मच गया और संबंधित लोग किसी तरह मामला रफा दफा कराने के प्रयासों में जुट गए लेकिन जब मामला मंडी सभापति/ एसडीएम अशोक कुमार के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंनेे तत्काल मंडी सचिव मलखान सिंह को फर्म के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। मंडी सचिव ने बताया है कि फर्म का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और फर्म को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है। सचिव का कहना है कि फर्म का जबाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरा प्रकरण प्रकाश में आने के बाद मंडी गेट पर चौकसी बढाई गई है और जो भी माल मंडी से लोड किया जा रहा है उसकी गहनता से जांच के बाद ही बाहर निकलने दिया जा रहा है।