उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
चारों भाइयों का हुआ अवतरण, आरती उतार गाईं गईं बधाइयाँ


धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित रामलीला की दूसरी लीला रामजन्म का शुभारंभ सीनरी विभाग के पवन अग्रवाल द्वारा गणेश जी की आरती से हुआ। कोरस गायन के पश्चात् प्रारंभ हुए पाठीय प्रसंग में बताया गया कि किस तरह घोर तपस्या करके मनु और शतरूपा ने भगवान नारायण को प्रसन्न करके इच्छित वर में परमात्मा को ही अपने पुत्र रूप में प्राप्त करने का वरदान मांग लिया। त्रेता युग में मनु और शतरूपा दशरथ और कौशल्या के रूप में आए।