उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जमीन के विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चले लठ्ठ तीन घायल

दोनों पक्षों के नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने पांच का शांति भंग में किया चालान

कोंच (पीडी रिछारिया)। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरी में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पांच लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम नरी में सगे भाई इस्माईल और इशाक के बीच पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम दोनों परिवारों के बीच गाली गलौज के साथ विवाद शुरू हुआ जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चल गए। मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पटेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और तहरीर के आधार पर एक पक्ष के इस्माइल, अरबाज, निरोज, सलीम और दूसरे पक्ष के इशाक, नासिर, शफी, मकबूल, जीशान के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से पुलिस ने अरबाज, निरोज, इशाक, नासिर और जीशान का शांति भंग में चालान कर दिया है। बताया गया है कि मामले में एक पक्ष चौकी तक पहुंचा था, आरोप है कि पुलिस चौकी से वापस लौटने के बाद दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button