उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

आधी रात चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, मौरम के अवैध परिवहन पर दो वाहन पकड़े

23 वाहनों की जांच, दो के ऑनलाइन चालान; 2.21 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित

जालौन। जनपद में अवैध खनन, उपखनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी समीर कुमार और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार देर रात प्रशासन की संयुक्त टीम ने उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की।

उपजिलाधिकारी कालपी विनय मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी कालपी, खान अधिकारी/खान निरीक्षक जालौन तथा एआरटीओ जालौन की संयुक्त टीम ने मध्य रात्रि में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 23 वाहनों की जांच की गई।

जांच में मौरम लदे दो वाहन बिना वैध परिवहन प्रपत्र के उपखनिज का परिवहन करते पाए गए। दोनों वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, एक वाहन को थाना कदौरा मंडी की अभिरक्षा में सौंपा गया।

खनिज एवं परिवहन विभाग की कार्रवाई में दोनों वाहनों पर कुल 2.21 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। विभाग द्वारा नियमानुसार जुर्माने की वसूली की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। खनिजों के परिवहन की नियमित निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों एवं संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button