उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जालौन दौरा, उरई में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओं का करेंगे स्वागत, बच्चों को फल वितरण और ‘मेरे सपनों का भारत’ भाषण प्रतियोगिता में होंगे शामिल

उरई। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 22 और 23 सितंबर को जनपद जालौन के भ्रमण पर रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री उरई में सेवा संकल्प अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

22 सितंबर को सेवा यात्रा के कार्यकर्ताओं का स्वागत –
कार्यक्रम के अनुसार 22 सितंबर की रात 10:30 बजे स्वतंत्र देव सिंह उरई स्थित जायसवाल टॉवर पहुंचेंगे। यहां वह सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत करेंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 22 और 23 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

23 सितंबर को फल वितरण कार्यक्रम –
23 सितंबर को सुबह 11 बजे मंत्री इंदिरा पैलेस, उरई में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बच्चों को फल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे एसआर इंटर कॉलेज, उरई में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।

स्थानीय कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत –
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक मंत्री स्थानीय योजनानुसार आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे पाठकपुरा स्थित श्री घटिया वाले महावीर जी के परिसर में स्वर्गीय पं. श्री महेश प्रसाद अवस्थी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय विशाल दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सूत्रों की जानकारी के अनुसार इस दंगल का आयोजन 22 और 23 सितंबर को किया जा रहा है तथा इसके समापन अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी निर्धारित है।

शाम को स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता –
दंगल कार्यक्रम के बाद शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक मंत्री स्थानीय योजनानुसार निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button