संत संपर्क अभियान के तहत मंदिरों में पहुंचे विधायक गौरीशंकर वर्मा, संत-महात्माओं से लिया आशीर्वाद
गुरु रविदास जयंती पर मंदिरों में दर्शन-पूजन कर पुजारियों को श्रीफल व शाल भेंट कर किया सम्मान

उरई। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने संत संपर्क अभियान के तहत उरई नगर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ मंदिरों के पुजारियों से आत्मीय संवाद भी किया।

विधायक ने इस्नेह मंदिर, मां संकटा मंदिर और लक्ष्मी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिरों के पूज्य पुजारियों को श्रीफल भेंट करने के साथ शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
समानता और सामाजिक न्याय का संदेश –
विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन केवल भक्ति का मार्ग नहीं दिखाता, बल्कि समानता, सद्भाव, सेवा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुटता और भाईचारे का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज के विचारों से प्रेरणा लेकर सभी को ऐसे समाज के निर्माण के लिए आगे बढ़ना चाहिए, जहां प्रेम, सद्भाव और भाईचारा ही सबसे बड़ी पहचान हो।
ये लोग रहे मौजूद –
संत संपर्क अभियान के दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद अहिरवार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री भोलेन्द्र सिंह जादौन, गरिमा पाठक, संध्या चौहान, नामित सभासद शिवम गुप्ता शिब्बू, उमेश तिवारी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



