उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

“राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत आटा ने चला चैकिंग अभियान

उरई। आज दिन गुरुवार 29 जनवरी 2026 को ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के अंतर्गत राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल जालौन द्वारा आटा क्षेत्र में राँग साइड ड्राइविंग, सीट बेल्ट एवं हेलमेट के विरुद्ध अभियान चलाकर जाँच की गयी तथा नियम विरुद्ध पाये जाने पर ऐसे वाहनों के चालान किए गए।

राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल, जनपद-जालौन द्वारा समस्त दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों व राहगीरों से अपील की गयी कि सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन से न केवल हम अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि परिवार को भी अनेक समस्याओं से बचा सकते हैं, जो सड़क दुघर्टना के कारण उत्पन्न होतीं हैं। इसीलिये हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहिए।

राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल द्वारा जागरुकता कार्यक्रम के दौरान जो भी दो पहिया वाहन चालक व चार पहिया वाहन चालक हेलमेट व सीट बेल्ट पहनकर वाहन का संचालन करते मिले उनको सम्मानित किया गया तथा जो भी वाहन चालक बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहनों का संचालन करते मिले उन वाहनों के चालान करते हुए चालकों को कठोर चेतावनी देते हुए सरकार व परिवहन विभाग तथा उनके परिवार की ओर से आग्रह किया गया कि वाहन का संचालन करते समय सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें व नशे की हालत में वाहन न चलायें, तेज गति से वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय स्टंट आदि न करें। अगर कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button