उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरलखनऊ
तरुण यादव बने यूपी रोलर स्पोर्ट्स के जिला कोऑर्डिनेटर

लखनऊ। फिरोजाबाद को उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नई प्रदेश कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी मिली है। नोएडा में आयोजित संघ की वार्षिक आम सभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें तरुण यादव को जिला फिरोजाबाद का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। व आगरा मंडल कॉर्डिनेटर अजय कुमार को नियुक्त किया गया है ।
भारतीय रोलर स्केटिंग फेडरेशन से मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की इस बैठक में संघ अध्यक्ष संदीप भटनागर और प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र राठौर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। तरुण यादव की नियुक्ति पर खेल जगत और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में फिरोजाबाद में रोलर स्पोर्ट्स को नई पहचान और मजबूती मिलेगी।



