उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेसियों जताई नाराजगी किया प्रदर्शन

उरई (कुलदीप मिश्रा, ब्यूरो) जालौन जनपद के समस्त सम्मानित कांग्रेस जनों ने दिन सोमवार दिनांक 22 दिसंबर 2025 को जिला मुख्यालय उरई स्थित गांधी चबूतरा पर मनरेगा का नाम बदल कर जी राम जी किए जाने के विरोध में सभी कांग्रेस जनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें गांधी जी अमर रहे के उद्घोष के साथ सभी कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध नारे लगाए।

उक्त कार्यक्रम में अय्यूब अंसारी, आदित्य कुमार मिश्रा, सीता राम वर्मा, रामकिशोर पुरोहित, राघवेंद्र तिवारी, बृजलाल ख़बरी, राजेश प्रजापत, कमल दोहरे, रेहान सिद्दीकी, जमुनादास अहिरवार, हाजी आला, मीडिया प्रभारी अतीक खान सर, नफीस पठान, शकुंतला पटेल, शकुंतला तिवारी, नीतू पटेल, शैलेन्द्र व्यास, मुन्ना खान, जावेद खान, नन्हे, रामकुमार गुप्ता, कमला देवी, मोहित कुमार, कसीम, मेराज खान, शब्बीर हसन, चौधरी श्याम सुंदर, लाखन वैरागी, हृदेश वर्मा, देशराज वर्मा, माइकल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button