भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने ईवीएम के विरोध में दिया धरना

उरई। आज दिन बुधवार 10 जनवरी को भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा ईवीएम के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन के तहत ‘ईवीएम हटाओ वैलेट पेपर लाओ और लोकतंत्र बचाओ, अभियान के अंतर्गत भारत के 567 जिलों के मुख्यालयों पर ‘भारत मुक्ति मोर्चा’ के द्वारा भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए ईवीएम के विरोध में जनपद जालौन के उरई मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया।
इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से आर बी कुशवाहा ने कहा कि भारत में लोकतंत्र बचाने के लिए तथा मुक्त निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव न करने वाली ईवीएम मशीन को हटाकर वैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए और भारत का लोकतंत्र बचाया जाए ऐसा करने से ही नागरिकों का भारतीय लोकतंत्र पर विश्वास बना रहेगा ऐसा करने के लिए चुनाव आयोग को बाध्य किया जाए। और यदि चुनाव आयोग के द्वारा ऐसा नहीं किया गया तो लोकतंत्र बचाने के लिए भारत मुक्ति मोर्चा के माध्यम से एवं के विरोध में आने वाले समय में यह आंदोलन और ज्यादा गतिशील व्यापक एवं तीव्र बनाया जाएगा इस दौरान आर बी कुशवाहा, एल आर अटल, हल्के सिंह भूप सिंह यादव धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।