सपा कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा पूजन का किया गया आयोजन

उरई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई।
इस दौरान समाजवादी नेताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माला डालकर प्रणाम किया। उपस्थित नेताओं ने भगवान विश्वकर्मा के बारे में वर्णित वेद पुराणों के बारे में चर्चा की। वही पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देव शिल्पी थे उन्होंने अद्भुत भावनों का निर्माण किया और दिव्या शास्त्रों का भी निर्माण किया है उनके पूजा दिवस पर उन्हें प्रणाम करते हैं।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रदेश सचिव नवीन विश्वकर्मा ने कहा की भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता है उन्होंने लंका पुरी द्वारकापुरी का निर्माण किया वही उनके पुत्र नल और नील रामचंद्र जी की सेवा में लग रहे जिन्होंने समुद्र पर पुल बनाने में सहायता की। ऐसे सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा को प्रणाम करता हूं। जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी धर्म और महापुरुषों में आस्था रखते हैं इसलिए प्रतिवर्ष धार्मिक देवताओं और सामाजिक महापुरुषों की जयंतियां व पर्व समय-समय पर मनाते रहते हैं।
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर पार्टी कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की जा रही है। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी महिमा का वर्णन भी किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री नारायण दास अहिरवार, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, जमालुद्दीन, मानसिंह वर्मा, दीपू त्रिपाठी, विक्रम सिंह यादव, नवीन विश्वकर्मा, राहुल पिरौना, भानु राजपूत, जयदेव यादव, सुरेंद्र सिंह राजपूत बरदर जिला अध्यक्ष कुसुम सक्सेना, भूप सिंह श्रीवास, अमित सागर, आदि उपस्थित रहे।