स्वयंसेवकों द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

कोंच (पीडी रिछारिया) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मंगलवार को भारत माता मंदिर ( संघ शाखा स्थल) पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें संघ से जुड़े लोगों के अलावा भाजपाई और केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा व क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम भगवा ध्वज फहराया गया, तदोपरांत शिवराम ने संघ प्रार्थना संपन्न कराई।
कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा व विधायक मूलचंद्र निरंजन सहित सभी स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले लगाया और होली पर्व की एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर समाज व देश को एक रंग में रंगने का आह्वान किया। समारोह के मुख्य शिक्षक सुमित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संघ के विभाग कार्यवाह ओमनारायण मिश्रा ने स्वयंसेवकों को उद्बोधन दिया। कहा, संघ की अवधारणा है कि समाज के सभी लोगों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र का नव निर्माण किया जाए, जिसके लिए संघ निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर संघ के नगर सह ऋषभ, व्यवस्था प्रमुख अरुण, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, विनोद अग्निहोत्री, सौरभ पुरवार, संजीव गर्ग, सागर शास्त्री, सुनील शर्मा आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।