उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा युवा पखवाड़ा के तहत रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जालौन (बृजेश उदैनिया) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी जयंती के उपलक्ष्य में युवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को बड़ी माता मन्दिर प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश सह संयोजक हर्ष गुप्ता, आशा प्रजापति निर्णायक की भूमिका में रही।
कार्यक्रम संयोजिका बहन रिया राठौड़ रहे और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा प्रजापति, द्वितीय स्थान सौम्या और तृतीय स्थान पर प्रियंका कुशवाहा और हर्षिता ने प्राप्त किया। इस मौके पर तहसील संयोजक सत्यम याज्ञिक नगर मंत्री आदित्य नगर सह मंत्री निखिल बाथम (प्रदेश कार्यकारणी सदस्य) नगर सह मंत्री स्वयंजी, सह मंत्री प्रियांशु खेमरिया, नगर महाविद्यालय प्रमुख सूर्यांश शर्मा, नगर कलामंच प्रमुख सुमित पांचाल, एसएफडी प्रमुख शिवम सेंगर अनुप दीक्षित नगर अध्यक्ष हिंदी युवा वाहिनी, सुनील गोस्वामी, निशात गुप्ता, अखिलेश सोनी, अंतेश दीक्षित जी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button