कोंच में धूमधाम से निकाली गई भगवान राम और उनके अनुजों की बारात
रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी' पर झूम के नाचे युवा

कोंच (पीडी रिछारिया)। कोंच रामलीला में सोमवार की रात भगवान राम और उनके अनुज भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न की भव्य बारात धूमधाम से निकली। दूल्हा बने चारों भाइयों की मनमोहक छवि का दर्शन करने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बारात मार्ग में अट्टालिकाओं पर बैठी महिलाओं ने हाथी पर सवार भगवान पर पुष्प वर्षा की। 170 वर्ष पूर्व कोंच रामलीला के अधिष्ठाता रहे विहारीलाल गौड़ के वंशज चौधरी अतुल चतुर्वेदी के सुपुत्र नमन चतुर्वेदी स्थापित परंपरानुसार भगवान के सजीव श्रीविग्रहों को चंवर डुला रहे थे। प्रथम पूज्य गजानन सहित तमाम देवी देवता बाराती बने झांकियों के रूप में साथ चल रहे थे।
गल्ला व्यापारियों की प्रमुख संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कोंच की विश्व विख्यात रामलीला में सोमवार की रात रामलीला भवन पर भगवान गजानन की आरती के बाद भगवान के चारों सजीव श्रीविग्रहों राम, भरत, लक्ष्मण व रिपुदमन की भी आरती उतारी गई। तत्पश्चात उन्हें हाथी पर सवार कराया गया। इसके बाद बैंड बाजों और घंटे घड़ियालों की धुनों के बीच राम बारात प्रारंभ हुई। बारात में सबसे आगे चांदी के सिंहासन पर प्रथम पूज्य गजानन चल रहे थे। इसके पीछे भगवान बिष्णु, राधा कृष्ण, गुरु बशिष्ठ, दुर्गा, भगवान शिव आदि देवी देवताओं की झांकियां तथा अश्वारूढ़ राजाओं की झांकियां बारात की शोभा बढ़ा रहे थे।
बाराती बने रामलीला समिति और रामलीला संचालन करने वाली मातृ संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा के अलावा तमाम व्यापारी और नागरिक भी साथ साथ चल रहे थे। रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी की धुन पर युवा जमकर नाचे। वर्तन बाजार चंदकुआं नई व पुरानी स्टेट बैंक सेवढ़ा कुआं, बजरिया पावर हाउस होकर बारात आजाद नगर स्थित सुधीर चोपड़ा के आवास जनकपुर धाम पहुंची जहां बारातियों का भव्य स्वागत किया गया और जनकदुलारी संग राम विवाह की रस्में पूरी की गई।
इस दौरान धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेयी, मंत्री मिथलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, रामलीला समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मोंठ वाले, मंत्री संजय सोनी, कोषाध्यक्ष सुधीर सोनी खूजा वाले, अभिनय विभाग के अध्यक्ष रमेश तिवारी, मंत्री सुधीर सोनी महेशपुरा वाले, संतोष तिवारी, पीडी रिछारिया, केशव बबेले, राकेश अग्रवाल, राजीव पटेल, चीनू मिश्रा, श्यामसुंदर गुप्ता, लालजी कुशवाहा, अभिषेक रिछारिया’पुन्नी’, अमित यादव, अरविंद मिश्रा, पवन लोहिया, अतुल चोपड़ा, दीपक गर्ग, ऋषभ गिरवासिया, दिनेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल छोटे, अखिलेश बबेले, राहुल तिवारी, साकेत पटैरिया, लक्ष्मण कुशवाहा, मोहनदास नगाइच, चंद्रशेखर नगाइच, नंदराम स्वर्णकार, दिनेश मानव, संजय सिंघाल, छुन्ना धनौरा, अखिलेश चचौंदिया, गुड्डन पाटकार, भोले अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, प्रतीक मिश्रा, राजू मिश्रा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
गणेश सेवा समिति ने पुरानी स्टेट बैंक पर किया बारात का स्वागत –
राम बारात का यात्रा मार्ग में जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। गणेश सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने पुरानी स्टेट बैंक के समीप बारात का स्वागत किया। हाथी पर सवार भगवान के चारों सजीव श्रीविग्रहों की आरती उतारी और बारातियों को स्वल्पाहार कराया। इस दौरान विहिप अध्यक्ष शिशिर ठाकुर, हरिश्चंद्र तिवारी, अनिल सोनी, राहुल तिवारी, आलोक कपूर, कांति पटवा, गामा अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, गौरव सोनी, सोनू यादव, हेमू, सुशील दूरवार मिरकू, लोकेंद्रसिंह ठाकुर, सतीश राठौर, कमलेश साहू आदि रहे।
कोंच रामलीला में बुधवार को गंगा पार मेला, रात में लीला –
रामलीला समिति के मंत्री संजय सोनी ने बताया है कि कोंच रामलीला में 28 सितंबर बुधवार को दिन में चार बजे सागर तालाब पर गंगा पार मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें वन को जाते प्रभु राम और उनके अनुज लक्ष्मण व भार्या सीता नाव से इस पार से उस पार जाएंगे। रात में ठीक आठ बजे रामलीला रंगमंच पर उक्त प्रसंग लीला के माध्यम से दर्शाया जाएगा, साथ ही दशरथ प्राण त्याग लीला का मंचन किया जाएगा।