लूट के माल के साथ 6 शातिर अभियुक्तों को कुठौंद पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुआ खुलासा

उरई/जालौन। थाना कुठौंद पुलिस ने सर्विलांस व एसओजी टीम की मदद से कुठौंद एवं गोहन में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले छह शातिर अभियुक्तों को लूट के माल एवं अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा खुलासा किया गया।
खुलासे में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी जनपद जालौन के थाना क्षेत्र कुठौंद के निजामपुर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के अंडर पास से 29 जुलाई दिन शुक्रवार को की गई।
इस संबंध में विशाल सिंह पुत्र संतोष कुमार द्वारा 27 जुलाई को एक तहरीर के आधार पर मु० अ० सं० 142/22 धारा 356 भादवि बनाम मोटरसाइकिल संख्या नंबर यूपी 93 जेड 2872 एवं अन्य मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की मां के हाथ से बैग जिसमें कान के बाला मंगलसूत्र ओम पायल मनचला एवं 9 हजार रुपये छीन कर भाग जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके विवेचना के साक्ष्य संकलन के आधार पर मु० अ० सं० 142/2022 धारा 356 भादवि के स्थान पर धारा 392 में तरमीम किया गया।
जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक थाना कुठौंद एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अत्यंत परिश्रम पूर्वक ढंग से कार्य करते हुए मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विमल तिवारी पुत्र राम जी तिवारी, मोहित पुत्र प्रेम बाबू, कुलदीप पुत्र इंदल सिंह, आशु उर्फ प्रिंस पुत्र महेंद्र, अंशुल कुमार मुनेश बाबू एवं अजय पुत्र विजय सिंह हैं। जिनके पास से 10400 रुपये नगद, 2 जोड़ी सफेद धातु की पायल, एक पीली धातु का बाला, एक ओम का लॉकेट पीली धातु, मनचली के 6 दाने पीली धातु, दो तमंचा 315 बोर 4 जिंदा कारतूस 315, एक अवैध छुरी, दो मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स यूपी 92 जेड 2872 एवं एचएफ यूपी 92 एएफ 9150 बरामद की गई।
इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी थाना कुठौंद, निरीक्षक दिनेश कुरील थाना कुठौंद, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह चौहान प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक योगेश पाठक प्रभारी सर्विलांस, उप निरीक्षक बलराम शर्मा, उपनिरीक्षक लाल बहादुर, हेड कांस्टेबल श्री राम प्रजापति एसओजी, हेड कांस्टेबल निरंजन सिंह एसओजी, हेड कांस्टेबल अश्वनी प्रताप एसओजी, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार एसओजी, कांस्टेबल गौरव बाजपेई सर्विलांस सेल, कांस्टेबल जगदीश चंद्र सर्विलांस सेल, कांस्टेबल कर्मवारी सिंह, कांस्टेबल रवि भदौरिया एसओजी, कांस्टेबल शैलेंद्र चौहान एसओजी, कांस्टेबल विनय प्रताप एसओजी, कांस्टेबल आलोक थाना कुठौंद, कांस्टेबल रामू गुर्जर, कॉन्स्टेबल सुरेश पटेल, कांस्टेबल बिल्लू राणा, कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।