ग्राम खनुआ में आम आदमी पार्टी द्वारा तिरंगा शाखा का किया गया आयोजन

जालौन (ब्रजेश उदैनिया) आम आदमी पार्टी द्वारा खनुआ मे तिरंगा शाखा कर संगठन को मजबूत कर ने के लिए लोगों को पार्टी की खूबिया बताई गयी। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने भी हिस्सा लिया।
ग्राम खनुआ में राधे बाथम के आवास पर आम आदमी पार्टी द्वारा तिरंगा शाखा का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों से संगठन में जोड़कर इसे और मजबूत करने की अपील की गई। दिल्ली तथा पंजाब मे बनी आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा योजनाओं के विषय मे भी लोगों को बताया। उक्त कार्यक्रम आगामी लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ताओ मे जोश भरने के लिए किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मम्मू खान, शेर सिंह पांचाल ब्लॉक अध्यक्ष, देवेंद्र पांचाल ब्लॉक उपाध्यक्ष, मनु गोस्वामी, मनोज कुशवाहा, सुरेश तिवारी, गुल्ली जाटव, गजेंद्र जाटव, विवेक कुमार रजक एवं सभी साथियों ने तिरंगा शाखा के उपलक्ष्य में शहीदों के सम्मान में आप के कार्यकर्ता द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जी लिखे हुए संविधान के बारे में बताया।