कोंच-माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान किये जायेंगे स्थापित : मूलचंद्र निरंजन

कोंच (पीडी रिछारिया) माधौगढ़-कोंच विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन ने शुक्रवार को मतदाताओं का आभार जताया। उनके हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से नगर में भारी विजय जुलूस भी निकाला गया जिसमें कार्यकर्ता जय श्री राम, बुलडोजर बाबा जिंदाबाद, मूलचंद्र निरंजन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे और जमकर गुलाल उड़ा रहे थे।
उरई रोड स्थित सुप्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ विजय जुलूस में सबसे आगे विधायक मूलचंद्र निरंजन हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करते हुए आभार जता रहे थे। जबकि ढोल नगाड़ों व डीजे पर लग रहे जय श्रीराम, वंदे मातरम, भारत माता की जय और मोदी योगी जिंदाबाद के नारों पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक झूमते गाते और जमकर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। नगर में जगह जगह गोले दागकर उत्साहित कार्यकर्ता खुशी का इजहार कर रहे थे। तिलक एवं माल्यार्पण कर नगरवासियों ने विधायक का स्वागत कर उनका मुंह मीठा कराया। मूलचंद्र की इस ऐतिहासिक जीत से प्रफुल्लित नगरवासियों ने कई स्थानों पर मिष्ठान्न वितरित किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी मूलचंद्र की जीत का जश्न मनाया, गोले दागे और जमकर गुलाल उड़ाया। नगर के मारकंडेयश्वर तिराहा पर मोर्चा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ बुलडोजर बाबा की जय के नारे लगाए। विजय जुलूस में भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, सुनीलकांत तिवारी, प्रदीप गुप्ता, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, कमलेश चोपड़ा, शंभूदयाल स्वर्णकार, विज्ञान विशारद सीरौठिया, मिरकू महाराज, विनोद अग्निहोत्री, ओमशंकर अग्रवाल, सोनू नदीगांव, ओपी अग्रवाल, केबी निरंजन, नदीम मकरानी, शिवप्रसाद निरंजन, धर्मेंद्र राठौर, अजय रावत, सुनील शर्मा, देवीदयाल रावत, डॉ. आलोक निरंजन, डॉ. सुशील तिवारी, डॉ. दिलीप अग्रवाल, डॉ. पीडी चंदेरिया, गौरी चबोर, शीलू पड़री, विकास पटेल, रामजी निरंजन सेता, सुधीर सोनी, केशरीमल तरसौलिया, पप्पू चौधरी, सागर अग्निहोत्री, आकाश उदैनिया, आशुतोष रावत, पीपी पटेल, अवधेश धनौरा, लालजी चांदनी, दीपक गर्ग, सौरभ पुरवार, राकेश पटेल, जितेंद्र कैलिया, रामलला पटेल, विपिन निरंजन, दीपू क्योलारी, राघवेंद्र निरंजन, हरिओम पड़री, अनिल अग्रवाल, प्रभंजन गर्ग, राहुल बाबू, अनिल पटेल, अमित उपाध्याय, नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही के निर्देशन में पुलिस बल जुलूस के साथ चल रहा था।
मेरी नहीं, क्षेत्र की जनता से मिले प्यार और आशीर्वाद की जीत है : मूलचंद्र
नगरवासियों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत मूलचंद्र ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत मूलचंद्र की नहीं बल्कि कोंच माधौगढ़ की जनता से मिले प्यार और आशीर्वाद की जीत है। उन्हें लोगों ने जो अपार प्रेम स्नेह व समर्थन दिया है उसके लिए वह आजीवन ऋणी रहेंगे। अपनी इस दूसरी पारी को लेकर विधायक ने कहा कि कोंच माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर एक कोने में मूलभूत सुविधाओं व सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे और आम जनता की भावनाओं का हर हाल में सम्मान किया जायेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी रहेगा और कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जीत के जश्न से शुरू हुई होली, भगवा रंग में सराबोर दिखे कार्यकर्ता –
गुरुवार को यूपी के विधानसभा चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आने के बाद भाजपाइयों पर भगवा रंग तारी रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं और दोवारा चुने गए भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन के हजारों समर्थकों की खुशी शुक्रवार को सड़कों पर दिखाई दी जो नाचते गाते और भगवा गुलाल में सराबोर दिखाई दे रहे थे। मोदी के आवाहन के बाद इस वर्ष की होली भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए शायद 10 मार्च से ही शुरू हो गया है। भगवा भीड़ बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जीत की खुशी मना रही थी।